चाणोद | निकटवर्ती लापोद ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच पन्नालाल भार्गव ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पहले सरपंच पन्नालाल भार्गव ने ग्राम पंचायत भवन पर माथा टेककर पंचायत भवन में प्रवेश किया। ग्राम विकास अधिकारी वागसिंह की मौजूदगी में उन्होंने पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सरपंच पन्नालाल भार्गव ने पंचायत क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उपसरपंच इन्द्रसिंह मेडतिया, वार्ड पंच चन्द्रा कुमारी, झुमी, भंवर कंवर मेड़तिया, नर्मदा, दौलाराम, कालुराम, तगाराम, कैलाश कुमार, बाबूलाल देवासी, ग्राम रोजगार सहायक दशरथ सिंह राठौड़ सहित ग्रामीण मौजूद थे।