भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने पर उत्साहपूर्वक मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की। यह आयोजन पारसोली बस स्टैंड पर किया गया। मंडल मीडिया प्रमुख कमलेश धाकड़ ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए पटाखे फोड़े और भव्य आतिशबाजी की। इसी कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया, मंडल महामंत्री जीतू लाल धाकड़, प्रहलाद सिंह चुंडावत, संगठन मंत्री बद्रीलाल सांगावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कन्हैया लाल गुर्जर, रतन लाल धाकड़, रामेश्वर सिसोदिया, प्रवक्ता दीपक सिंधी, उपसरपंच रमेश चंद्र रेगर, मंडल मीडिया प्रमुख कमलेश धाकड़ सहित तेजमल गुर्जर, विशाल पितलिया, मांगीलाल जीनगर, हरिराम धाकड़, दिनेश धाकड़, हिमांशु सिंह गहलोत, लाभचंद धाकड़, बद्री लाल जाट, ललित प्रजापत, भगवान लाल जाट, रोहित दास वैष्णव, विक्रम पितलिया, जगदीश सुथार, अमित सनाढ्य और अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।