भास्कर न्यूज| बालोतरा कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान की बैठक गुरुदेव सनातन महाराज के सानिध्य में हुई। संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे के निर्देशन में बैठक हुई। अध्यक्षता कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता ने की। सचिव दिलीप अग्रवाल ने एजेंडा रखा। सदस्यों ने हर बिंदु पर चर्चा की। कोषाध्यक्ष सुजीत जीरावला ने आय-व्यय का ब्यौरा बताया। सह कोषाध्यक्ष हितेश मुनोत ने भी जानकारी दी। अध्यक्ष आनंद मेहता ने कहा कि कृष्णा खेल संस्थान से 50 सदस्य जुड़ चुके हैं। सदस्य नियमित खेल अभ्यास कर रहे हैं। सदस्य सेवा कार्यों में भी सहयोग कर रहे हैं।