किशनगढ़-जयपुर हाईवे-48 पर पाटन चौराहे के पास गुरुवार रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में एक मां-बेटी भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। टक्कर के बाद बस के साथ दूर तक घिसटते चले गए बाइक सवार जानकारी के अनुसार, किशनगढ़-जयपुर हाईवे पर पाटन चौराहे के पास स्लीपर कोच बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर के बाद बाइक सवार बस के साथ काफी दूर तक घसीटते चले गए। हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मां-बेटी सहित तीन मृतकों की हुई पहचान थानाधिकारी बीएल जाट ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हरमाड़ा निवासी भागचंद जाट तथा फलौदा निवासी लाडा देवी और हंसा के रूप में हुई है। मृतकों में लाडा देवी और हंसा मां-बेटी बताई गई हैं। एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत से उनके परिवारों में शोक की लहर फैल गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों में दुख का माहौल बन गया। पुलिस ने शव मोर्च्युरी में रखवाए घटना की सूचना मिलते ही बांदरसिंधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों मृतकों के शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। हादसे के बाद जीवीके टोल नाके की एंबुलेंस की मदद से शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान एंबुलेंस चालक अमरचंद और मेडिकल स्टाफ के आशीष ने भी सहयोग किया। हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बस और बाइक के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।