बारां | शहर में स्थित पेंशनर भवन में पेंशनर समाज की ओर से संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राधाकृष्णन एवं डीएस नकारा के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। डॉ. हरिवल्लभ मीणा, रामगोपाल मीणा ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व शहर में निकाली गई वाहन रैली का क्षेत्रीय विधायक डॉ. ललित मीणा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मंत्री भैरुलाल जैन, रमेशचंद्र शर्मा, रामावतार सेन, चंद्रप्रकाश शर्मा, रामेश्वरप्रमाद गुप्ता, कुंजबिहारी शर्मा, रामधन नागर, बालमुकुंद नागर उपस्थित थे।