टोंक| शहर के बीच स्थित ‘नोशे मियाँ का पुल’ क्षेत्र में खुले नाले की बदहाली लोगों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। नाले में बहते गंदे पानी, कचरे और गंदगी से पूरे इलाके में 24 घंटे दुर्गंध और अस्वच्छ माहौल बना रहता है। इसके साथ ही नाले की जर्जर दीवार और सटी सड़क हादसे का खतरा बढ़ा रही है। यह मार्ग बेहद व्यस्त है, जहां हर समय लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों के वर्षों से शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद ने न तो नाले को ढकने और न ही इसे भूमिगत करने के प्रयास किए हैं। लोगों ने मानसून से पहले समाधान की मांग की है। - नईम अरशद, टोंक