फलोदी में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की बेटी रामज्योति (16) और सोनू (10) पर भी नकाबपोश बदमाश ने हमला किया। 16 साल की बेटी रामज्योति की पीठ, पेट और चेहरे पर चाकू से पांच वार किए। इसके बाद भी वह मां को बचाने के लिए दौड़ी। ताऊजी को बुलाया। पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। घटना के बाद रामज्योति को उसके नाना ओमप्रकाश और मामा मांगीलाल समेत अन्य परिजन जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना फलोदी जिले के लोहाटव थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर में सोमवार देर रात करीब 12.40 बजे की है। घर में महिला के साथ दोनों बेटियां और एक 4 साल का बेटा था। भंवरी विश्नोई (32) पत्नी गंगाविशन विश्नोई सोमवार रात बेटियों के साथ घर के बाहर सो रही थी। रात में अज्ञात हमलावर ने भंवरी विश्नोई के गले पर चाकू से वार कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पिता बोले- बेरहमी से गला काटा मृतका के पिता ओमप्रकाश ने बताया- मेरी बेटी की किसी से दुश्मनी नहीं थी। घर के बाहर बेटी अपनी बच्चियों के साथ सो रही थी। देर रात उस पर आवाज आई तो भंवरी और रामज्योति जाग गए। बदमाश ने अपना चेहरा ढका हुआ था। जैसे ही भंवरी जागी उस पर हमला कर दिया। उसके गले को बेरहमी से काट दिया। हाथ पर भी चाकू से कई वार किए।
बड़ी बेटी पर भी किया हमला, दांत तक तोड़ दिए ओमप्रकाश ने बताया- बदमाशा ने बच्चियों को भी नहीं छोड़ा। रामज्योति की आंख खुली तो उस पर चाकू से पांच हमले किए। एक वार पेट पर किया, जो काफी गहरा है। इसके बाद पीठ पर दो और चेहरे के दोनों तरफ भी वार किया। बदमाश ने बच्ची के दांत भी तोड़ दिए। इतने वार के बाद भी खून से लथपथ दोहिती अपने ताऊजी के घर की तरफ भागी। कुछ दूरी पर ही उनका मकान है। इसी बीच बदमाश भाग गया। इसके बाद दोहिती ने पुलिस को कॉल किया और घटना के बारे में बताया। ओमप्रकाश ने बताया- घर के आंगन से दो चाकू मिले हैं, जिससे वार किए गए थे। इसके साथ ही बदमाश के जूते भी वहीं गिर गए। बदमाश ने छोटी बेटी सोनू के हाथ पर भी चाकू से वार किए हैं। हत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने बताया- घटना की सूचना पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की। टीम ने मौके से सबूत इकठ्ठा किए हैं। हत्या के कारण क्या रहे, इसकी जांच की जा रही है। महिला का पति गंगाविशन विश्नोई ट्रक ड्राइवर है। जिसे सूचना दे दी गई है। पति के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। टीम हमलावर की तलाश कर रही है। ये भी पढ़ें.. लोहावट में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या:गले पर चाकू से किया वार, मां को बचाने हमलावर से भिड़ीं बेटियां; दोनों घायल घर के बाहर सो रही महिला के गले पर चाकू से हमला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की आवाज सुनकर उनकी दोनों बेटियां जाग गईं। दोनों की हमलावर से हाथपाई हुई। इस पर हमलावर ने बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गईं। घटना फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर गांव का है। पूरी खबर पढ़ें…