फलोदी जिला परिषद के 23 वार्डों के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन था। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने उत्साह से अपने पर्चे दाखिल किए। जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। इसके साथ ही जिले की पंचायत समितियों में भी आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। आज तक कुल 9 पंचायत समितियों में 633 प्रत्याशियों ने 725 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक की जा सकेगी, जिसके बाद चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। मतदान 22 अक्टूबर को होगा। नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ रही। सुबह से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह के सामने नामांकन जमा करते रहे। सुरक्षा के लिए सीआई नरेश निर्वाण पुलिस बल के साथ मौजूद थे। भाजपा और कांग्रेस ने आखिरी समय तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की थी। हालांकि, पार्टियों ने संभावित प्रत्याशियों को पहले ही सूचित कर दिया था कि उनका नाम फाइनल है, जिससे वे निश्चित थे। फलोदी पंचायत समिति कुल वार्ड 15 76 प्रत्याशियों ने 99 नामांकन दाखिल किए बाप पंचायत समिति कुल वार्ड 19 115 प्रत्याशियों ने 148 नामांकन दाखिल किए देचू पंचायत समिति कुल वार्ड 15 46 प्रत्याशियों ने 48 नामांकन दाखिल किए आऊ पंचायत समिति कुल वार्ड 15 55 प्रत्याशियों ने 57 नामांकन दाखिल किए घंटियाली पंचायत समिति कुल वार्ड 17 76 प्रत्याशियों ने 80 नामांकन दाखिल किए सेतरावा पंचायत समिति कुल वार्ड 15 55 प्रत्याशियों ने 57 नामांकन दाखिल किए