पिंडवाड़ा में शिव सैनिकों ने मंगलवार को सुबह 11 बजे सरकारी अस्पताल के बाहर निशुल्क नाश्ता सेवा का शुभारंभ किया। यह पहल जरूरतमंदों और अस्पताल आने वाले सभी लोगों को नाश्ता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल ने बताया कि यह निशुल्क नाश्ता व्यवस्था महीने में दो बार, हर 15 और 30 तारीख को उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा के लिए दानदाताओं और शिव सैनिकों का सहयोग लिया जा रहा है, ताकि अमीर और गरीब सभी को नाश्ता मिल सके। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पिंडवाड़ा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) योगेश आचार्य ने किया। शिव सैनिकों ने ईओ आचार्य का साफा पहनाकर स्वागत किया। उद्घाटन के बाद, अधिशासी अधिकारी ने इस मानवीय पहल के लिए शिव सैनिकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर शिवसेना के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। इनमें आबू रोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, नरेश लोधी, गोपी कीर, पिंडवाड़ा तहसील महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान, युवा सेना तहसील प्रमुख देवेंद्र रावल, पिंडवाड़ा शहर प्रमुख धनराज लोहार, शाखा प्रमुख महेश रावल, कैलाश नगर ग्राम प्रमुख हितेश रावल और कसनावा शाखा प्रमुख सुभाष रावल, लोकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक शामिल थे।