सिरोही | नगर परिषद सिरोही ने हरियालों राजस्थान और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शनिवार को गोयली चौराहा के पास अरविन्द पेवेलियन की दीवार के नजदीक पौधरोपण किया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल, तहसीलदार जगदीश कुमार और नगर परिषद सचिव रमेश कुमार मौजूद रहे। कलेक्टर ने लगाए गए पौधों को रोज पानी देने की व्यवस्था करने और अतिक्रमण रोकने के निर्देश दिए।