सिरोही | राज्य सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शनिवार को बरलूट के राजकीय विद्यालय परिसर में सघन पौधरोपण किया गया। पंचायती राज और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी ने पौधे लगाए। देवासी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाना है। चौधरी ने युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों से अधिक पौधे लगाने और संरक्षण करने की अपील की। कार्यक्रम में कांतिलाल पुरोहित ने भी पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताया। पौधे लब्धी सेवा संस्था के माध्यम से उपलब्ध कराए गए।