हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को सड़ा झुंड ग्राम पंचायत मुख्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रशासक हनुमानराम लुखा ने बताया कि पेड़ पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाने से पर्यावरण संतुलित रहता है, वर्षा में वृद्धि होती है, प्रदूषण कम होता है तथा लोगों को स्वच्छ हवा व बेहतर वातावरण मिलता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है। उसका संरक्षण जरूरी है।