पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरावंडा खुर्द परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। सीएचसी प्रभारी बाबूलाल मीना, ब्लॉक सीएमओ रघुवीर मीणा, स्वास्थ्यकर्मियों, कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक पौधरोपण जरूरी है। पौधे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की आधारशिला बनते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति जीवन में कम से कम एक पौधा लगाए। नियमित देखभाल करे। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण हो। कर्मचारियों ने आमजन से भी अधिक पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा करने की अपील की। सभी ने पौधों की देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान हरीश, गणपत, लेखराज महावर, रेडियोग्राफर, अंकुश, रोहित मौजूद रहे।