भास्कर न्यूज | टोंक बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सांखना में प्रधानाचार्य पंकज कुमार विजय के नेतृत्व में पीपल का पौधा लगाकर एवं पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बताया कि महात्मा बुद्ध को बोधगया में पीपल वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, इसलिए पीपल का पौधा धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को परिंडे भी वितरित किए गए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महावीर मीणा, बनवारी लाल प्रजापत, अल्ताफ अहमद, कीर्ति, संध्या, नंदकिशोर सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।