टोंक | अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की ओर से लगातार तीसरे साल में जुलाई माह के दूसरे रविवार को देशभर की स्थानीय सभा इकाइयों की ओर से पौधारोपण महोत्सव आयोजित हुआ। जिसके तहत टोंक, मालपुरा, निवाई, देवली, सवाई माधोपुर व पीपलू में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया गया। टोंक स्थानीय सभा की ओर से मंडाकला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय व प्रदेश महामंत्री कमलेश विजयवर्गीय की मौजूदगी में नीम, पीपल, अशोक, आंवला सहित विभिन्न छायादार व पर्यावरण संरक्षण में सहायक पौधों का रोपण किया। समाज के लोगों ने रोपित पौधों के संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। इस दौरान महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजीलाल विजयवर्गीय, अशोक गांधी, शिवप्रकाश विजयवर्गीय, गोविंद बंबोर, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशाराम विजयवर्गीय, कार्यालय मंत्री रामलाल विजयवर्गीय, स्थानीय सभाध्यक्ष रमेश मुल्तानी, महामंत्री ओम रोहित, मुकेश ढिकोलिया, गोविंद ठिकरिया, सुरेश बंजारी, विनोद सोरेन, राजेंद्र रानोली, संगठन मंत्री श्याम सुंदर, प्रादेशिक चुनाव अधिकारी रमेश विजयवर्गीय, ताराचंद, रामप्रसाद ठिकरिया, बद्रीलाल विजयवर्गीय (बंजारी) व महिलाओं में गीता, मंजू, कविता, राजेश, तारेश आदि बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।