राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बभान में 70वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा कुश्ती प्रतियोगिता चल रही है। जिले के 26 विद्यालयों के 147 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुकाबले रोचक रहे। खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता का समापन आज होगा। 17 वर्ष ग्रीको में 45 किलो में प्रथम लोकेंद्र सिंह बभान व द्वितीय महिपाल सिंह चिरपटिया रहे। 48 किलो में प्रथम अनुरुद्ध सिंह बभान व द्वितीय फीस सेहवाज रहे। 51 किलो में विजेंद्रसिंह बभान रहे। 55 किलो में प्रथम भागीरथसिंह बभान रहे। 60 किलो में प्रथम विकास सोजत रोड रहे। द्वितीय दिनेशसिंह बभान रहे। 65 किलो में प्रथम मोहितसिंह राणावास रहे। 92 किलो में प्रथम विजय सेहवाज रहे। 17 वर्ष फ्रीस्टाइल में 45 किलो में प्रथम बलवीरसिंह बभान व द्वितीय निखिलसिंह मारवाड़ जंक्शन रहे। 48 किलो में प्रथम अजयसिंह पाली व द्वितीय विशालसिंह चिरपटिया रहे। 51 किलो में निर्मलसिंह बभान रहे। 55 किलो में प्रथम विजेंद्रसिंह बभान रहे व द्वितीय विपुल बोरनाड़ी रहे। 60 किलो में प्रथम पुष्पेंद्रसिंह बभान व द्वितीय जाविद खान चिरपटिया रहे। 65 किलो में प्रथम विक्रमसिंह सारण व द्वितीय अभिषेक मेवाड़ा सोजत रोड रहे। 71 किलो में प्रथम कार्तिक राणावास व द्वितीय मनन सोनी सोजतरोड रहे। 80 किलो में प्रथम अमन मलन सोजतरोड रहे। 92 किलो में प्रथम हेतान्स पवार सोजत रोड रहे। 19 वर्ष ग्रीको में 55 किलो में प्रथम श्रवणसिंह बभान रहे। द्वितीय मोहम्मद समीर चिरपटिया रहे। 60 किलो में प्रथम अरसद चिरपटिया व द्वितीय दिलीप सोनी रहे। 63 किलो में प्रथम मनोहरसिंह बभान व द्वितीय चेतन सीरवी सोजतरोड रहे। 67 किलो में प्रथम हिमांशु सोजतरोड व द्वितीय समरथ गुर्जर फालना रहे। 82 किलो में प्रथम अक्षम जागवत सोजतरोड रहे। 87 किलो में प्रथम यशपाल रहे। 19 वर्ष फ्रीस्टाइल में 57 किलो में प्रथम धनराज मारवाड़ जंक्शन रहे। द्वितीय इरफान चिरपटिया रहे। 61 किलो में प्रथम चंदन सिंह बभान रहे। द्वितीय विवेक पंवार बांता रहे। 70 किलो में प्रथम मोहम्मद इसाद राणावास रहे। 74 किलो में प्रथम लक्ष्य सोनी सोजतरोड रहे। द्वितीय भरत गर्ग जाडन रहे। 79 किलो में प्रथम खुशवीर जाडन रहे। द्वितीय सिकंदर करमावास पट्टा रहे। 86 किलो में प्रथम दक्षराज जैतावत सोजतरोड रहे। 92 किलो में प्रथम विकास मेवाड़ा रहे। 97 किलो में प्रथम इंद्र सोजतरोड रहे। 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्रसिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 छात्र व 1 छात्रा का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। इनमें सुनीता, लोकेन्द्रसिंह, अनुरुद्ध सिंह, विजेन्द्रसिंह, भागीरथसिंह, बलवीरसिंह, निर्मलसिंह, विजेंद्रसिंह, पुष्पेंद्रसिंह, श्रवणसिंह, मनोहरसिंह, चंदनसिंह शामिल हैं। प्रतियोगिता में संयोजक व प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रावत रहे। संयोजक निर्णायक मंडल में चंद्रप्रकाश गहलोत, बलवंत सिंह महेचा, सुमेरसिंह राठौड़, दीनदयाल वैष्णव रहे। नियंत्रण कक्ष प्रभारी मुकेश कुमार त्रिवेदी रहे। सेहवाज, सलीम मोहम्मद, रामसिंह, आनंद सिंह, भरत कुमार वैष्णव, शिक्षक मौजूद रहे।