अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में शनिवार को पीएम के पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, इस कार्यक्रम में पीएम ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री रोजगार के तहत नियुक्ति पत्र बांटे, जिसमें अलवर के 200 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला एवं अन्य अतिथियों ने राजकीय सेवा में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत जिले में 2 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इसके अलावा करीब 1,700 विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया, जिन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, डेयरी चेयरमैन नितिन सागवान, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में राजकीय सेवा में नव नियुक्त युवा उपस्थित रहे।