जैसलमेर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान रिफाइनरी पचपदरा का लोकार्पण करेंगे। कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने आदेश जारी किया। आदेश में बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकायों में होगा। ऑनलाइन प्रसारण से जोड़ा जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। आदेश के अनुसार कलेक्टर जोरवाल ने सीधा प्रसारण बेहतर और व्यवस्थित कराने के लिए संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग जैसलमेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी सौंपे गए दायित्व तय समय में पूरा करें। जिम्मेदारी के साथ गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें।