भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से हर साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (बाल वीर पुरस्कार) दिया जाता है। इस साल के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जैसलमेर जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक हिम्मत सिंह कविया ने बताया- अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले पात्र बच्चे इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें ऑनलाइन नामांकन भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से अपनी दावेदारी समय रहते जमा करा सकते हैं। कविया ने बताया- यह पुरस्कार बच्चों की अद्वितीय प्रतिभा और उनके साहस को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक बेहतरीन माध्यम है। जैसलेमर जिला प्रशासन आमजन और संबंधित विभागों से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करता है। अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट www.awards.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे पात्र यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाएगा जिन्होंने निम्नलिखित क्षेत्रों में असाधारण काम किया हो- ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रेरित करने की अपील सहायक निदेशक ने जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं, विकास विभागों और आम नागरिकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा- हमारे आस-पास कई ऐसी प्रतिभाएं छिपी होती हैं, जो देश स्तर पर चमक सकती हैं। इसलिए सभी का यह दायित्व है कि वे अपने क्षेत्र के योग्य और प्रतिभाशाली बच्चों को पहचानें और उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि जैसलमेर जिले के अधिक से अधिक होनहार बच्चों को इस गौरवमयी पुरस्कार का लाभ मिल सके।