भास्कर न्यूज | बाड़मेर प्रधानमंत्री रोजगार उत्सव के मौके पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विशेष बैंकिंग स्टॉल लगाया। नव-नियुक्त राज्य कर्मियों को बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। डिजिटल सेवाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में 50 ऑन-द-स्पॉट टैबलेट से खाते खोले गए। 50 खाते आवेदन प्रपत्रों से खोले गए। कुल 100 स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज खाते खुले। कार्मिकों को 1 करोड़ रुपए तक का निशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा बताया गया। निशुल्क डेबिट कार्ड की जानकारी दी गई। चेक बुक के बारे में बताया गया। डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर जानकारी दी गई। केवाईसी की प्रक्रिया समझाई गई। मौके पर लीड बैंक अधिकारी करण सिंह गहलोत मौजूद रहे। बैंक प्रबंधक निम्बाराम उपस्थित रहे। अंकित अमन मिश्रा, दीपक कुमार, विवेक लोहरा, दर्शन, भरत, मयंक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसबीआई परिवार ने जिला प्रशासन का आभार जताया। भविष्य में बेहतर बैंकिंग सेवाएं देने का आश्वासन दिया।