बालोतरा | पचपदरा थाना पुलिस ने रिफाइनरी क्षेत्र में अवांछनीय घटना करने पर 8 जनों को पाबंद करवाया। तीन युवकों ने प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए सभास्थल के मंच पर चढ़कर वीडियो बनाया था । इसी तरह सभास्थल से कुर्सियां चोरी करने की फिराक में लगे पांच युवकों को पुलिस ने पकड़कर धारा 151 में पाबंद करवाया।