सवाई माधोपुर में एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने 3 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है। यह सम्मान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त सीसीटीएनएस (CCTNS) परिवादों का तुरंत निस्तारण करने और जिले में लंबित परिवादों की पेंडेंसी राज्य स्तर पर मात्र 0.67 प्रतिशत रखने पर दिया गया। इस मौके पर सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों को 5,001 रुपए कैश और प्रशंसा पत्र प्रदान किया। एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने परिवाद शाखा में कार्यरत एएसआई रामावतार जागा, महिला हेड कॉन्स्टेबल ज्योत्सना और कॉन्स्टेबल सुरेश सैनी को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया। इन पुलिसकर्मियों ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त सीसीटीएनएस परिवादों के त्वरित निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके प्रयासों से जिले में लंबित परिवादों की पेंडेंसी राज्य स्तर पर मात्र 0.67 प्रतिशत रही। समर्पण और जिम्मेदारी के लिए मिला सम्मान एसपी के अनुसाार, पुलिस विभाग की ओर से कार्मिकों की कार्यकुशलता, समर्पण और जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। परिवादों का समय पर निस्तारण करना पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल है। इससे आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान होने के साथ ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होती है।