जिले में 23 सितंबर को होने वाले लोकमंथन कार्यक्रम के पोस्टर का एबीवीपी सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विमोचन किया। जिला संयोजक मनु पारीक ने बताया कि लोकमंथन के माध्यम से क्षेत्र की लोक परंपराओं, संस्कृति, सभ्यता ज्ञान परंपरा को समाज के सामने लाने का अवसर प्रदान करेगा। कई लोककलाओं की प्रस्तुति होगी। इसके तहत एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय में अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दे रहे हैं। नगर मंत्री विशाल चौधरी, आकाश गुर्जर, तनु जादौन, पम्मी शर्मा, प्रिंशी कंवर आदि मौजूद रहे।