इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते भीलवाड़ा शहर में आज शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। एवीएनल के सहायक अभियंता ने बताया कि शहर के नया बापू नगर, B सेक्टर, हीरो शोरूम के पीछे, 220 केवी जीएसएस, कृष्णा कॉलोनी, कृष्णा नगर, आवरी माता मंदिर के पीछे, बीलिया- पुर रोड सिद्धार्थ नगर, अस्था रेजिडेंसी, एवरलैंड टेक्स पार्क, नरेंद्र फार्मा और 11 केवी खेड़ी पांसल फील्डर से जुड़े अन्य सभी क्षेत्रों में आज सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपने कार्य पावर कट से पहले करने की बात कही ताकि उन्हें असुविधा का सामना ना करना पड़े ।