इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते भीलवाड़ा शहर के मेन मार्केट और आसपास के कई क्षेत्रों में शनिवार को अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी। कुछ क्षेत्रों में साढ़े चार घंटे, कुछ क्षेत्रों में तीन घंटे और कुछ क्षेत्रों में दो घंटे तक पावर कट रहेगा। एवीएनल के सहायक अभियंता ने बताया कि 11 केवी हॉस्पिटल फीडर, हॉस्टल फीडर और बसंत विहार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले ही निपटाने की अपील की है। 11 केवी हॉस्पिटल फीडर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा एवीएनल के सहायक अभियंता ने बताया कि 11 केवी हॉस्पिटल फीडर से जुड़े अशोक नगर, महेश स्कूल, बीएसएनल ऑफिस, बाहेती हॉस्पिटल, प्रताप टॉकीज, वीर सावरकर चैक, हरी सेवा धर्मशाला, मिलन टॉकीज और रोडवेज बस स्टैंड के आसपास के संबंधित क्षेत्र में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 11 केवी हॉस्टल फीडर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रहेगा इसी तरह 11 केवी हॉस्टल फीडर से जुड़े के.आर.पुरम, के आरपुरम, हजारी खेड़ा रोड, अलास्का होटल, बकरी फार्म, छात्रावास और संबंधित क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 11 केवी बसंत विहार फीडर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगा 11 केवी बसंत विहार फीडर से जुड़े ओल्ड आरटीओ रोड, बर्फ फैक्ट्री, चारभुजा स्क्रेप, मिर्ची मंडी, देशी दारू का ठेका, बीटीएम कॉम्प्लेक्स, होटल हर्ष पैलेस, गांधीनगर, गाडरी खेड़ा, आइस फैक्ट्री, कांचीपुरम, निम्बार्क आश्रम, बसंत विहार पार्क के पास, कमला निवास, बैंक ऑफ बड़ौदा, हर्षदीप, लैंडमार्क होटल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सर्किट हाउस और पार्श्वनाथ कॉलोनी सहित संबंधित क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विभाग ने पहले जरूरी काम निपटाने की अपील की विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपने जरूरी काम पावर कट से पहले पूरा करने की बात कही है, ताकि उन्हें असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।