जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में दो से ढाई घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सुबह 8 से 10: 30 बजे तक यहां नहीं आएगी बिजली माता का थान चौराहा, सालासर जार नागर, भादरवा बेश बरा, खेरी वाला बेरा, सांखला नगर, जगदम्बा नगर , तिरुपति बालाजी नगर, गांधीनगर, बाबा रामदेव नगर, बलदेव नगर, मन्दिर वाला बेरा, शिव सागर, ओम नगर , सज्जन नगर, हरिओम नगर, शिवाजी नगर, जयमल नगर आदि। सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक यहां रहेगा पावरकट 33 केवी फीडर संख्या 9 से जुड़े समस्त गांव एवं क्षेत्र, बनाड़, जाजीवाल, नांदड़ा, खोखरिया, सालवा आदि में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा 11 केवी फीडर-6 एवं वीर तेजा फीडर (नांदड़ी बिजलीघर) से जुड़े क्षेत्र, जिनमें नांदड़ी गांव सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।