भास्कर न्यूज़ । नागौर हनुमान बाग ट्रस्ट, चेनार (नागौर) के तत्वावधान में हनुमान महाराज मंदिर परिसर में भगवान गणेश तथा ऋद्धि-सिद्धि की प्रतिमाओं का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 2 से 5 जुलाई तक आयोजित होगा। ट्रस्ट की धार्मिक उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष नेमीचंद मित्तल के अनुसार शुरुआत 2 जुलाई को शाम 8:15 बजे रामचरितमानस के किष्किंधा काण्ड के सामूहिक संगीतमय पाठ से होगी। 3 जुलाई को सुबह 8:15 बजे गणेश पूजन के बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी और शाम को नगर भ्रमण होगा। उसी रात 8:15 बजे भजन-कीर्तन रखा गया है। 4 जुलाई को सुबह यज्ञ-हवन और रात में भजन संध्या होगी। 5 जुलाई को सुबह ध्वजारोहण, कलश स्थापना व वेदी पूजन के साथ मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी।