प्रतापगढ़ शहर की अहिंसा नगर कॉलोनी में पशुबाड़े और गोबर के ढेर से फैल रही गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कॉलोनी वासियों ने नगर परिषद आयुक्त और सभापति प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर आवासीय क्षेत्र से पशुबाड़ा हटवाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की है। आसपास फैल रही गंदगी कॉलोनी के लोगों के अनुसार भूखंड संख्या 121 पर लोकेन्द्र ग्वाला गाय, भैंस, बकरी, मुर्गे और कबूतर पाल रहे हैं। आरोप है कि यहां गोबर के ढेर भी जमा किए जा रहे हैं, जिससे आसपास बदबू और गंदगी फैल रही है। पशुओं के अपशिष्ट के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, गंदगी से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका भी जताई गई है। कई बार कहने के बाद भी समाधान नहीं ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनीवासी कई बार लोकेन्द्र ग्वाला से पशुबाड़ा और गोबर के ढेर हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे परेशान लोगों ने अब नगर परिषद प्रशासन से हस्तक्षेप कर आवासीय क्षेत्र से पशुबाड़ा और गोबर हटवाने की मांग की है। कॉलोनी वासियों ने ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी भेजी है, ताकि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।