प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 100 ग्राम ब्राउन शुगर तस्करी मामले में वांछित आरोपी कांशीराम (46) को गिरफ्तार किया। आरोपी मंदसौर जिले के उमरिया गांव का रहने वाला है। उसे 26 अक्टूबर को हिरासत में लेकर पूछताछ के आधार पर पकड़ा गया है। प्रतापगढ़ थानाधिकारी शंभुसिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने बताया- 19 सितंबर 2026 को रठांजना थाना पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी। नजमा बी पुलिस को देखकर 100 ग्राम ब्राउन शुगर से भरा टिफिन फेंककर भाग गई थी। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर रठांजना थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। मामले की जांच प्रतापगढ़ थानाधिकारी को सौंपी गई। नजमा बी और भुरा उर्फ भुरिया को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब कांशीराम बलाई की भूमिका की जांच कर रही है।