प्रतापगढ़ में जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अमित शर्मा ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रकाश जाट थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजू पठान ने की, जबकि कोषाध्यक्ष जगन्नाथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच संचालन आजाद गौर ने किया। ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित समापन समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रकाश जाट ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और नियमित अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना भी की। बेहतर प्रशिक्षण और मौके मिलेंगे अध्यक्ष राजू पठान ने कहा कि संघ जिले में बैडमिंटन प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।