प्रतापगढ़ के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के बड़ी अम्बेली गांव में खेत पर कृषि कार्य करते समय जहरीले जानवर के काटने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 68 वर्षीय खेमजी मीणा पुत्र मेघाजी मीणा के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत में काम करते समय बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, बड़ी अम्बेली निवासी खेमजी मीणा अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले जानवर ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा घटना की सूचना मिलने पर सुहागपुरा पुलिस जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंची। थाने के हेड कांस्टेबल बालूराम ने बताया कि मृतक के बेटे कालूराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।