प्रतापगढ़ में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। इस महीने खाद्य पदार्थों के मानकों पर खरा न उतरने के मामलों में करीब 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग ने अजवाइन व्यापारी पर 45 हजार, घी व्यापारी पर 3 लाख और दूध व्यापारी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। हल्दी, दूध और घी जैसे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। चार नए मामले भी सामने आए हैं। कुछ दुकानदारों और आमजन का आरोप है कि विभाग सिर्फ त्योहारों पर सक्रिय होता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील पामेचा ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण पहले सर्वे नहीं हो पाता था, लेकिन अब लगातार नमूने लिए जा रहे हैं।