प्रतापगढ़ के गांधी चौराहे पर एक बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। बाइक से उठने लगा धुआं जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी बाइक से राशन का सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद के दमकलकर्मी और पास ही स्थित सूरजपोल चौकी के इंचार्ज प्रकाश आचार्य अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त दमकलकर्मियों और पुलिस ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई।