प्रतापगढ़ की इंदिरा कॉलोनी स्थित जैन दादाबाड़ी परिसर में अफीम तोल का कार्य पिछले सात दिनों से जारी है। शुक्रवार को सातवें दिन, 20 गांवों के 378 किसानों की अफीम का तौल किया गया। यह प्रक्रिया नारकोटिक्स विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। जिला अफीम अधिकारी एच.एल. वर्मा ने बताया कि अब तक कुल 2426 किसानों से 17 हजार 489 किलोग्राम अफीम खरीदी जा चुकी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अफीम तोल मार्च महीने में ही शुरू कर दिया गया था। यह तोल उपनारकोटिक्स आयुक्त, कोटा के निर्देशों पर किया जा रहा है। वर्तमान में, गम पद्धति से खेती करने वाले अफीम काश्तकारों की अफीम का तौल किया जा रहा है। इसके बाद, सीपीएस पद्धति से अफीम की खेती करने वाले काश्तकारों के डोडों का तौल किया जाएगा।