प्रतापगढ़ पुलिस ने फायरिंग के एक मामले में वांछित आरोपी साजिद खान पठान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जौधा और पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी विजेंद्र सिंह की टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 9 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया। घटना 7 अप्रैल 2026 की रात की है। साकरिया निवासी आजाद खान पठान ने 8 अप्रैल 2026 को रठांजना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, साजिद खान पठान ने उनके भाई नासिर खान पठान के बेटे अरबाज पठान को जान से मारने की नीयत से अपनी पिस्टल से फायर किया था। इस रिपोर्ट के आधार पर रठांजना थाने में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद निवासी साकरिया, पुलिस थाना रठांजना, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी साजिद पठान से अवैध पिस्टल की खरीद-फरोख्त के संबंध में आगे की जांच कर रही है।