प्रतापगढ़ जिले के सटोला गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक मकान में अचानक आग लगने से चार बकरियां जिंदा जल गईं। इस आगजनी में घर का लाखों रुपये का सामान भी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य पास के खेत पर काम करने गए हुए थे। जानकारी के अनुसार, सटोला निवासी चंपालाल मीणा के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल और ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू घटना की सूचना मिलते ही बड़ी सादड़ी से दमकल टीम मौके पर पहुंची। फायरमैन दिलीप जणवा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक मकान में बंधी चार बकरियां जिंदा जल चुकी थीं। अनाज, राशन और कपड़े भी जले इस आगजनी में घर में रखा अनाज, राशन सामग्री और कपड़े भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।