भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी समिति के व्यापार मंडल का पद भार और शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के राजस्व और उपनिवेशन मंत्री हेमंत मीणा ने नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश जोशी ने मंडी व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष धनपाल बोरदिया को शपथ दिलवाई। समारोह में राजस्व मंत्री मीणा ने कहा कि कृषि उपज मंडी के विकास, आधुनिकीकरण और व्यापारियों की सहूलियत से जुड़ी हर मांग को राज्य सरकार के सहयोग से प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। सांसद सीपी जोशी ने बताया कि नीमच से बांसवाड़ा-दाहोद-नंदु रबार रेल मार्ग का फाइनल सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द ही प्रतापगढ़ को रेल लाइन की सौगात मिलेगी। उन्होंने प्रतापगढ़ बाईपास, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय के भवनों के निर्माण जैसी उपलब्धियां भी गिनाईं। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष धनपाल बोरदिया, पूर्व जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया और राजेंद्र बाहेती ने स्थानीय कृषि मंडी की समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पिंकेश पोरवाल, जिला महामंत्री रवि जोशी, नरेंद्र गिरी गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष रितेश सोमानी, पूर्व अध्यक्ष शुभेंदु घिया, राजकुमार पंतगिया, पूर्व सचिव जगदीश सोडानी, जयंतीलाल जुंवा, चंद्र प्रकाश चिप्पड, राजेंद्र चंडालिया मौजूद थे। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी महामंत्री नितिन चंडालिया, राजेन्द्र छोरिया, उपाध्यक्ष सतीश शाह, कोषाध्यक्ष मुकेश शाह, दर्शन बम्बोरिया, मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा, वैभव छाजेड़, सहसचिव संजय जैन, शीतल जैन, संगठन मंत्री मनोज शाह, विजय भंडारी और अनिल माहेश्वरी ने भी शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष उत्सव जैन ने किया और आभार उपाध्यक्ष सतीश शाह ने जताया।