प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ में एक युवक की गेहूं में रखने वाली दवा खाने से मौत हो गई। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दवा खाते हुए बेटी ने देख लिया पुलिस के मुताबिक, सालमगढ़ निवासी श्यामलाल ने मंगलवार शाम को गेहूं में रखने की दवा खा ली थी। उसकी बेटी ने यह देख लिया और अपनी मां मंजूबाई को बताया। इसके बाद पत्नी और परिवार के लोग उसे तुरंत सालमगढ़ अस्पताल ले गए। सालमगढ़ अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। पत्नी ने दी रिपोर्ट सूचना मिलने पर सालमगढ़ पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक की पत्नी मंजूबाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी गट्टूलाल मीणा ने बताया-पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है और पुलिस कारणों की जांच कर रही है। श्यामलाल के एक बेटा और एक बेटी हैं।