पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज के आराध्य संत पीपा महाराज का 703वां जयंती महोत्सव गुरुवार को दर्जी समाज की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के खौड़ के बास स्थित चारभुजा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए पानी दरवाजा स्थित सिरेघाट पहुंच सम्पन्न हुई। इससे पहले खौड के बास स्थित चारभुजा मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। शोभायात्रा में झांकियों के जरिए दशार्या संत पीपा महाराज का जीवन समाज अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी ने बताया कि सुबह गाजे-बाजे के खौड़ का बास स्थित चारभुजा मंदिर शोभायात्रा रवाना की गई। शोभायात्रा की अगुआई घुड़सवार हाथ में ध्वजा लिए हुए कर रहा था। समाज की युवतियां टू व्हीलर पर संत पीपा महाराज के जैकारे लगाते हुए चल रही थी। ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार महिलाएं संत पीपा महाराज की स्तुति में भजन गाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा में शामिल संत पीपा महाराज, राम-लक्ष्मण-जानकी, संतों की झांकी शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। शहर के खौड का बास स्थित चारभुजा मंदिर से रवाना हुई शोभायात्रा गोल निम्बड़ा, सर्राफा बाजार, बादशाह का झंडा होते हुए सिरेघाट पहुंच सम्पन्न हुई। समाज विकास पर की चर्चा शहर के मंडिया रोड महावीर गृह निर्माण पार्ट बी सरस्वती स्कूल के पास स्थित दर्जी समाज के समाज के छात्रावास में सम्मान समारोह और महाप्रसादी का आयोजन हुआ। यहां झांकियों में विभिन्न देवी-देवताओं का गेटअप करने वाले बच्चों को भी पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महाप्रसादी के लाभार्थी गिरधारीलाल, भंवरलाल, जितेन्द्र भाटी, नेमीचंद गोयल, बालचंद, घनश्याम सोलंकी, प्यारेलाल चौहान, माणकलाल परमार, श्यामलाल दय्या आदि लाभार्थियों का सम्मान किया गया। यह लोग रहे मौजूद दर्जी समाज के सचिव इंद्रचंद राखेचा ने बताया कि इस दौरान समाज के कई भामाशाहों ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली संत पीपा महाराज की जयंती को लेकर बोलियां बोली। यहां व्यवस्था में मुकेश परमार, विकास आर्य, कपिल चौहान, दिनेश परिहार, शेरू गोयल, किशोर सोलंकी, नरेश सोलंकी, महेन्द्र परमार, रमेश रेपड़ावास, देवराज पंवार, पूनमचंद बडग़ुर्जर, प्रकाश गोयल, गोरू सोलंकी, मुकेश बडग़ुर्जर, दिनेश गोयल, प्रवीण गोयल, सुरेन्द्र गोयल, नीरज भाटी आदि व्यवस्था में जुटे रहे।