बाड़मेर | आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर के 53वें संयम दिवस पर बाड़मेर शहर में 5 से 7 जुलाई तक धार्मिक, सेवा, जीवदया के कार्यक्रम होंगे। केयुप सचिव विनीत हालावाला ने बताया कि 5 को दोपहर 12 बजे जेवीसी केयुय भवन स्थित मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर का शुद्धीकरण होगा। 6 को सुबह 8 बजे विद्यालय में असहाय, जरूरतमंद लोगों के लिए अल्पाहार वितरण होगा। समाजजन सेवा में भाग लेंगे। 7 को सुबह 9 बजे नंदी गौशाला में जीवदया कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जेवीसी केयुप भवन में सामूहिक सामायिक होगा।