भरतपुर| डॉ बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 50 से अधिक आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक सुधारों को दर्शाया गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने “जय भीम” के नारे लगाए। विभिन्न सामाजिक संगठनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने समानता, शिक्षा तथा भाईचारे का संदेश अपनाने का संकल्प लिया।