पूगल के स्थानीय व्यापारियों ने रोग निदान सेवा संघ ट्रस्ट भोजनालय को 72 क्विंटल गेहूं दान किया है। यह गेहूं दो पिकअप गाड़ियों में भरकर पीबीएम अस्पताल के भोजनालय के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नई अनाज मंडी पूगल के व्यापारियों ने मानव सेवा और परोपकार की भावना से यह सहयोग दिया। व्यापारियों ने बताया कि रोग निदान सेवा संघ ट्रस्ट पीबीएम अस्पताल में जरूरतमंद और गरीब मरीजों की सेवा के लिए लगातार काम कर रहा है, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने यह दान किया। इस अवसर पर पूगल व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम साहू, मनीराम ज्याणी, राकेश सहारण, अमित धूड़िया, मूल सिंह राठौड़, श्याम सुन्दर, हनुमान झोरड़, संजय अरोड़ा, सहीराम गोदारा, प्रभू राम साहू, लक्ष्मीदान, मुकेश बाना, योगेश बुच्चा, विनोद सुथार, कालूराम धर्माराम गिरी, पंकज सिंह सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ट्रस्ट द्वारा भामाशाहों के सहयोग से मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है।