पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का बांसवाड़ा जाते समय सलूंबर में स्वागत हुआ। आरटीओ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात राज्यपाल कटारिया सुबह करीब 8 बजे सलूंबर पहुंचे और लगभग 35 मिनट तक रुके। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया और चाय-नाश्ता किया। सलूंबर जिले के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था पर चर्चा की राज्यपाल ने मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से क्षेत्र की खेती, फसलों की स्थिति और आमजन की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नवगठित सलूंबर जिले के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत फीडबैक भी लिया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने डिंगरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने और स्टेशन के समुचित विकास की मांग राज्यपाल के समक्ष रखी। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश गांधी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सोनल मीणा, सेमारी प्रधान दुर्गाप्रसाद मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रभु लाल जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. लव व्यास, जिला मंत्री भूरालाल पटेल, अमरा भाई पटेल, परमानंद मेहता और बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय मेहता भी मौजूद रहे।