कासं| सवाईमाधोपुर जिले में विकास अधिकारियों, तहसीलदारों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के तबादले हुए हैं। बौंली विकास अधिकारी पद पर योगेश कुमार मीना को लगाया गया है। खण्डार तहसीलदार पद पर पुष्कर सिंह को लगाया गया है। चौथ का बरवाड़ा तहसीलदार पद पर नीरज सिंह को लगाया गया है। विकास अधिकारी बदले योगेश कुमार मीना को दौसा के रामगढ़ पचवारा से बौंली पंचायत समिति में लगाया गया है। बौंली पंचायत समिति से हेमसिंह प्रद्युमन को छीपा बड़ोद, बारां लगाया गया है। विकास अधिकारी सरोज बैरवा को जिला परिषद सवाईमाधोपुर से कोटखावदा, जयपुर में किया गया है। नरेन्द्र कुमार मीना को बामनवास से दांतारामगढ़, सीकर लगाया गया है। तहसीदारों के भी हुए तबादले अमर सिंह मीना को वजीरपुर से एसपीएमयू सवाईमाधोपुर के रिक्त पद पर लगाया गया है। तलावड़ा तहसीलदार भंवरलाल मीना को प्रधानाध्यापक, पटवार प्रशिक्षण स्कूल, जोधपुर लगाया गया है। नांगल राजावतान से पदोन्नत होकर भरतलाल मीना को तहसीलदार मित्रपुरा लगाया गया है। मांगरोल तहसीलदार बृजेश कुमार सेहरा को बरनाला तहसीलदार के रिक्त स्थान पर लगाया गया है। मालाखेड़ा तहसीलदार धीरेन्द्र कर्दम को वजीरपुर तहसीलदार लगाया गया है। तहसीलदार खण्डार जयप्रकाश रोलन को सहायक भू-प्रबंधक अधिकारी, भीलवाड़ा लगाया गया है। नीरज सिंह को चौथ का बरवाड़ा तहसीलदार के रिक्त स्थान पर चौथ का बरवाड़ा लगाया गया है। खण्डार से नायब तहसीलदार पुष्कर सिंह को तहसीलदार खण्डार लगाया गया है। राकेश कुमार मीना को तुंगा से तहसीलदार सवाईमाधोपुर लगाया गया है। मलारना डूंगर नायब तहसीलदार रामजीलाल मीना को मलारना डूंगर तहसीलदार लगाया गया है। नायब तहसीलदार चाकसू सीमा मीना को तहसीलदार बामनवास लगाया गया है। श्रीनिवास मीना, नायब तहसीलदार को तहसीलदार भू-अभिलेख सवाईमाधोपुर लगाया गया है। सियाराम बैरवा, नायब तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय मलारना डूंगर से सवाईमाधोपुर तहसीलदार भूमि अवाप्ति अधिकारी (रिक्त स्थान) लगाया गया है। मित्रपुरा तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता को तहसीलदार नगर विकास न्यास, बांदीकुई लगाया गया है। नीरु सिंह, तहसीलदार सवाईमाधोपुर को उप पंजीयक, जयपुर पंचम लगाया गया है। पदोन्नत मुकुट सिंह को तलावड़ा तहसीलदार लगाया गया है। पदोन्नत नानगराम मीना को तहसीलदार निर्वाचन सवाईमाधोपुर लगाया गया है। पदोन्नत तहसीलदार सुरेश को तहसीलदार गंगापुर सिटी लगाया गया है। अन्य विभागों में भी हुए तबादले अलवर से सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग सवाईमाधोपुर पद पर संजय वर्मा को लगाया गया है। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, भरतपुर से मीना आर्य को ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सवाईमाधोपुर के रिक्त पद पर लगाया गया है। इसी तरह जल संसाधन विभाग में अंता, बारां से हेमराज मीना को अधिशासी अभियंता, गुणनियंत्रण एवं सतर्कता खण्ड सवाईमाधोपुर के पद पर तबादला किया गया है।