राजनगर कॉलोनी स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को राधा अष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राधिका भजन मंडली की ओर से भजन-कीर्तन एवं उत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, गुब्बारों एवं सजीव झांकी से सजाया गया। दोपहर 2 बजे से भजन-कीर्तन में महिला मंडल की सदस्याओं ने 'राधे-राधे के जयकारों के साथ एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। राजनगर, बाल मंदिर कॉलोनी, वीरेंद्र नगर एवं केशव नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति और धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन मंडली की नैना सिसोदिया, कमलेश अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, वैशाली दीक्षित, ममता अग्रवाल, कृष्णा गुप्ता व ऊषा राठौड़, अनीता अग्रवाल, पूजा बंसल ने स्वागत किया।