सामाजिक और धार्मिक सेवा में सक्रिय श्रीमद भागवत प्रभात फेरी परिवार की ओर से कन्या विवाह सहयोग की परंपरा के तहत 123वें कन्यादान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संस्था के सेवा कार्यों में यह 157वीं कन्या है, जिसके विवाह में प्रभात फेरी परिवार सहयोग करेगा। कार्यक्रम 18 जुलाई को सुबह 7 बजे भारत माता सर्किल के पास रघुनाथ जी के बड़े मंदिर में होगा। इस मौके पर विवाह बंधन में बंधने वाली कन्याओं को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए जरूरी सामग्री भेंट की जाएगी। श्रीमद भागवत प्रभात फेरी परिवार पिछले 19 वर्षों से समाज सेवा में जुटा है।