कोटपूतली में बीजेपी युवा मोर्चा ने डाबला रोड स्थित राजकीय गर्ल्स कॉलेज के आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा विरोध करने के खिलाफ आयोजित किया गया था। महिलाओं का अपमान करने का आरोप कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेश सराधना ने बताया कि लोकसभा में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना उनकी महिलाओं के प्रति 'ओछी मानसिकता' को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल नहीं चाहते कि महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़े, और इसी कारण उन्होंने अधिनियम का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया है। सराधना ने आगे कहा कि आने वाले समय में महिलाएं कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को इस अपमान का करारा जवाब देंगी। उन्होंने बताया कि विपक्षी दलों के इस विरोध के प्रति महिलाओं में गहरा रोष व्याप्त है। ये कार्यकर्ता रहे मौजूद इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री एड. सुरेंद्र चौधरी, पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, प्रमोद गुरुजी, नागेंद्र सिंह, मिथलेष सैनी, जिला मंत्री मीरा मीणा, एल एन स्वामी, जितेंद्र यादव, बाला देवी, सरोज यादव, रेखा देवी, सुनीता, आरती, रमेश ठेकेदार, प्रफुल्ल रमन, दयाराम कुमावत, सतीश योगी, अमित सैनी, रमन सैनी, पूरण यादव, कृष्णा, अंकुश सैनी, संजय शर्मा, मोहित कुमार, अमित सिंह तँवर, हुकम सिंह, विक्रम शर्मा, राहुल सैनी, रोबिन स्वामी, रामनिवास पहलवान, रोहित रावत, देवा गुर्जर, पवन, दौलत, राकेश सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।