रैगर गवर्नमेंट एम्पलाई एसोसिएशन बाड़मेर ने ज्योतिबा फुले जयंती व डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सम्मान समारोह किया। मुख्य मेहमान मनमोहन तुणगरिया ने कहा कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने ज्योतिबा फुले को प्रेरणा स्रोत माना। उन्होंने कहा कि दिमाग को पौधे की तरह उगाना है। फिर उसका विकास अपने आप होगा। सफलता की ओर बढ़ते जाओगे। उन्होंने कहा कि किसी भी काम को प्रेम से करो। उसमें डूब जाओ। सफलता मिलेगी। एसोसिएशन सदस्य हीरालाल खोरवाल ने एसोसिएशन के इतिहास पर बात रखी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में नवचयनित 30 प्रतिभाएं, कक्षा 12वीं की 40 प्रतिभाएं, कक्षा 10वीं की 20 प्रतिभाएं सम्मानित हुई। उपनिदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद दीपा मुंडोतिया ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाना है। बालिकाओं की उच्च शिक्षा में हर तरह से सहयोग करना होगा। जटिया समाज के अध्यक्ष सुरेश जाटोल ने कहा कि समाज में किसी विद्यार्थी को शिक्षा से जुड़ी जरूरत होगी तो समाज आगे आकर पूरी करेगा। प्रधानाचार्य जगदीश ने कहा कि समाज को शिक्षा रूपी हथियार अपनाना पड़ेगा। तभी समाज आगे बढ़ेगा। प्रवर्तन अधिकारी जैन कुमार गोसाई ने प्रतिभाओं को बधाई दी। एसोसिएशन अध्यक्ष अमरचन्द नवल ने कहा कि एसोसिएशन पिछले 4 साल से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है। यह काम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने समाज के लोगों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन हरीश कुमार फुलवरिया व किशनलाल गोसाई ने किया। एसोसिएशन संरक्षक आम्बाराम बडेरा ने कहा कि एसोसिएशन समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचाने का काम करेगा। उनके बच्चों के लिए शिक्षा की उत्तम व्यवस्था का प्रयास भी करेगा। कार्यक्रम का संचालन हरीश कुमार फुलवरिया व किशनलाल गोसाई ने किया। समारोह में संरक्षक गोपालदास खन्ना, उपाध्यक्ष मोहनलाल सिंघारिया, महामंत्री खेमचंद बडेरा, कोषाध्यक्ष प्रकाश खोरवाल, केशुराम, देवीलाल, हेमराज खोरवाल, चंद्रप्रकाश, ओमप्रकाश, हरीश कुमार, प्रेमसुख मौर्या, पूनम खोरवाल, लेखराज खोरवाल, उमाशंकर, मिश्रीलाल जैलिया, भोमाराम, लिखमाराम बडेरा, संपतराज सुवासिया, गणेश, लीलाराम सिंगाड़िया, ताराचंद जाटोल, रमेश बांशीवाल, बलदेव फुलवारिया, ओमप्रकाश, रमेश मोसलपुरिया, ईश्वर नवल, रमेश बडेरा, राकेश कुलदीप, भंवरलाल, खींयाराम, मांगीलाल बाकोलिया, घनश्याम सिंगाड़िया, भंवरलाल जाटोल आदि मौजूद रहे।