भीलवाड़ा की रायला थाना पुलिस ने स्विफ्ट कार से बड़ी मात्रा में अवैघ डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी के काम में आ रही गाड़ी को भी जब्त किया। रायला थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि डीएसटी टीम ने फोन पर बताया कि मांडल चौराहे से एक स्विफ्ट कार तेज स्पीड से निकली है। इसमें दो व्यक्ति बैठे हैं, इस कार का पीछे हमारे द्वारा किया जा रहा है। इस सूचना के बाद नाकाबंदी की गई, थोड़ी देर में फिर से फोन आया और टीम ने बताया कि ये कार लांबिया कला टोल नाके से पहले डोड़वानिया का खेड़ा से रूपाहेली खुर्द जाने वाली सड़क पर की ओर मुड़ गई। जो रूपाहेली की तरफ आ रही है। लावारिस कार में मिला डोडा चूरा इस पर टीम रूपाहेली खुर्रद पहुंची यहां हरिपुरा जाने वाली रोड पर एक कार लावारिस हालत में खड़ी हुई नजर आई। इसके पीछे की डिक्की खुली हुई थी, पुलिस ने जब इस कर की तलाशी ली तो इसमें प्लास्टिक के कट्टे नजर आए जिनमें 44 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा चूरा पाया गया।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया और कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इसके मालिक की तलाश शुरू की। ये थे टीम में शामिल आरोपियों को पकड़ने गई टीम में रायला थाना प्रभारी मूलचंद, डीएसटी के कन्हैयालाल, सीआई कैलाश चंद्र, कांस्टेबल रमेश कुमार, घीसूलाल, नारायण, धर्मपाल और बनवारी लाल शामिल रहे।