सवाईमाधोपुर| स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई कर 40 मामलों में 32 हजार 130 रुपए का राजस्व वसूल किया गया है। मुख्य टिकिट निरीक्षक हनुमान मीना ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक लोकेंद्र मीणा के निर्देशन में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान में जांच दल में शामिल मुख्य टिकट निरीक्षक राकेश पिप्पल, हनुमान मीना, श्रीफूल मीना तथा टीटीई कुंजी लाल मीणा, के.के. मीना, देवेंद्र मीणा, राम विलास मीणा, शिवचरण मीणा और विजय सिंह सहित टिकट जांच कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल भी मौजूद रहा। इस विशेष टिकट जांच अभियान का स्टेशन प्रबंधक लोकेंद्र मीणा, वाणिज्य निरीक्षक आतिश माहेश्वरी तथा वरिष्ठ लेखा यातायात निरीक्षक ने निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।